फिल्म 'सीता रामम' से मृणाल का फर्स्ट लुक सामने आया, दलकीर सलमान के अपोजिट दिखेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aryemansaysso
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फिल्म 'सीता रामम' में अभिनेता दलकीर सलमान के अपोजिट दिखेंगी। हालिया फिल्म के सेट से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें वह हरे रंग के भारतीय आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं। फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और कल इसका पहला सिंगल भी रिलीज किया गया था। मृणाल ठाकुर जल्द ही ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'पीपा' और दक्षिण भारतीय फिल्म 'थड़म' के हिंदी रीमेक में दिखेंगी।
