सुपर हीरो बने एमएस धोनी, 'अथर्व: द ओरिजिन' का टीजर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
एमएस धोनी ने ग्राफिक नावेल 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक जारी किया। इसमें वो सुपर हीरो जैसे दिखे। ग्राफिक नावेल का फर्स्ट लुक टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपने नए अवतार की जानकारी देते हुए खुश हूं, अथर्व।' टीजर में धोनी एनिमेटेड अवतार में युद्ध के मैदान में राक्षसों से लड़ते दिखे। रमेश तमिलमनी की कहानी पर ये वेब सीरीज धोनी एंटरटेनमेंट के सहयोग से बन रहा है।
