'मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन' का पोस्टर आऊट, बांग्लादेश बनने की कहानी लाए श्याम बेनेगल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Republic World
हाल ही में फिल्म 'मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन' का पोस्टर सामने आया। इस फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल हैं। बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाने के लिए लड़ने वाले 'बंगबंधु' के नाम से लोकप्रिय नेता शेख मुजीबुर्रहमान पर ये फिल्म आधारित है। आजादी मिलने के बाद से बांग्लादेश बनने तक जिंदगी के करीब 11 साल जेल में बिताने वाले शेख मुजीबुर्रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।
