'द कश्मीर फाइल्स' के समर्थन में मुकेश खन्ना, फिल्म प्रमोट न करने वाले बी-टाउन सितारों पर भड़के अभिनेता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
अभिनेता मुकेश खन्ना भी अब फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के समर्थन में आए। उन्होंने एक वीडियो में फिल्म को देखने की लोगों से अपील की। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों को ये फिल्म न प्रमोट करने के लिए लताड़ा। उन्होंने कहा, "अगर आप लोगों का दुख: नहीं समझते तो आप हमारे देश के वासी नहीं हैं। अगर ये लोग फिल्म प्रमोट नहीं करते तो फिल्म को पब्लिक प्रमोट करेगी, जैसे मैं आज बोल रहा हूं।"
