महिलाओं पर विवादित बयान देकर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना, लोगों ने लगाई फटकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता मुकेश खन्ना अपने एक बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर लोग मुकेश पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। दरअसल मुकेश ने कहा था, 'मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं'। इसी को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'आप जैसे लोगों पर शर्म आती है जो दुष्कर्म का समर्थन करते हैं और महिलाओं को इसके लिए दोषी ठहराते हैं'।