मुंबई पुलिस ने किया अश्लीलता फैलाने वाले ऐप्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र पुलिस के निशाने पर अब पोर्न फिल्म इंडस्ट्री है। इस क्रम में मुंबई पुलिस ने अश्लीलता फैलाने वाले ऐप्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुंबई में पोर्न और सेमी पोर्न फिल्में बनाने का धंधा भोजपुरी, मराठी और हिंदी तीनों भाषाओं में अपनी जड़ें जमा चुका है। दादर, ओशिवारा, अंधेरी और मीरा रोड व भायंदर तक पैर पसार चुके इस धंधे में संघर्षरत लड़कियों व लड़कों को पोर्न फिल्म करने के ऑफर मिल रहे हैं।
