'लॉकअप' के विनर बनने के बाद डोंगरी पहुंचे मुनव्वर फारूकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हाल ही में कंगना रनौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' का पहला सीजन खत्म हो गया है। शो जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने घर डोंगरी पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत धूमधाम से हुआ। ट्रॉफी को लेकर मुनव्वर फारूकी डोंगरी पहुंचे तो उनकी गाड़ी के साथ फैंस का काफिला चल निकला। इस दौरान सभी ने कॉमेडियन के लिए चीयर तो किया ही, साथ ही उनकी ट्रॉफी देख खुश भी जताई।
