आज 55वां जन्मदिन मना रहे संगीतकार ए आर रहमान, मणिरत्नम ने फिल्म 'रोजा' से दिया था ब्रेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
6 जनवरी 1966 को चेन्नई में जन्में संगीतकार ए आर रहमान का आज 55वां जन्मदिन है। उनका असली नाम 'दिलीप कुमार' था जो कि उन्होंने तब बदला जब उनकी मां की दूसरी शादी हुई। रहमान जब 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाना शुरू किया। मणिरत्नम ने फिल्म 'रोजा' में उन्हें संगीत देने का मौका दिया।
