पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी दा, बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी का हाल-बेहाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बॉलीवुड के डिस्को किंग के नाम से मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी का कल निधन हो गया था। आज उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसी के साथ बप्पी दा पंचतत्व में विलीन हुए। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में हुआ। बता दें उनकी बेटी अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंची थी। इस दौरान काफी सेलेब्स मौजूद रहे।
