सलमान खान की फिल्मों के म्यूजिक कंपोजर राम लक्ष्मण का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं के संगीतकार 79 वर्षीय राम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का आज नागपुर में निधन हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे और शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने करीब 200 से भी ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था। जिनमें हिंदी भोजपुरी और मराठी फिल्में शामिल रहीं। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी।
