'इल्युमिनाटी' पर बनेगी म्यूजिकल वेब सीरीज, विक्की कौशल और रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Filmibeat
शाइनिंग सन स्टूडियो प्रोडक्शन के विनय भारद्वाज और राज मयेकर मिलकर रहस्यमयी संगठन इल्युमिनाटी पर भारत में आठ एपिसोड की वेब सीरीज का निर्माण करेंगे। म्यूजिक के लिए हनी सिंह को ऑन बोर्ड लिया गया। महेश भट्ट क्रिएटिव मेंटर होंगे। इसका टाइटल भी 'इल्युमिनाटी' ही रखा गया है। विक्की कौशल और रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसे यूके रिटर्न एसएस संधु ने तीन साल की रिसर्च कर तैयार किया।