संगीतकार बप्पी लहरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत और खासतौर से महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड पर भी इसका असर खूब दिख रहा है। अब बॉलीवुड जगत के दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशंसक उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बप्पी की बेटी ने पिता के संक्रमित होने की पुष्टि की है।