संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण फेम श्रवण राठौड़ हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp
फेमस संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण में से श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। श्रवण राठौड़ को इलाज के लिए मुम्बई के माहिम स्थित हिंदूजा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना के अलावा उन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में दाखिल कराने के बाद से उनकी हालत में गिरावट नहीं आई है।
