नाटी पिंकी जल्द ही दिखाई देंगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ, करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरियल नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी में नाटी पिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रिया शुक्ला जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। दरअसल रिया शुक्ला नवाजुद्दीन सिद्दकी और राधिका आप्टे की फिल्म रात अकेली में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया कि ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है और इसमें वह एक सस्पेक्ट हैं, उनके किरदार का नाम चुन्नी है। चुन्नी एक अहम किरदार है क्योंकि उसके पास कई राज हैं।
