चार साल बाद फिल्म 'द कन्फेशन' से वापसी करेंगे नाना पाटेकर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। भले वह काफी समय से रूपहले पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। अपनी कमाल की डायलॉग डिलीवरी के कारण वह दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब उनके फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देख पाएंगे। वह चार साल बाद फिल्म 'द कन्फेशन' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।