किचन में खाना बनाते हुए गुजरे जमाने की अभिनेत्री नंदा को पड़ा था दिल का दौरा, आज है पुण्यतिथि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Times
नंदा उन एक्ट्रेसेस में से थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज किया। उनका पूरा नाम नंदा कर्नाटकी था। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। आज उनकी 8वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 मार्च 2014 के दिन वह अपना ब्रेकफास्ट तैयार कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था।
