राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pageant circle
19 साल की उम्र में राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 बन गई हैं। नंदिनी को मणिपुर के इंफाल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज पहनाया है। नंदिनी मुंबई से बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा हैं। उनका मानना है कि पहचान बनाने के लिए असफलता जरूरी है। अब वह मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदिनी गुप्ता के पिता एक किसान हैं।
