आज ही के दिन जन्मी थीं मदर इंडिया से अमर हो जाने वाली नरगिस दत्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही 1929 में नरगिस का जन्म कोलकाता में हुआ। उनका वास्तविक नाम फातिमा राशिद था। 28 साल की उम्र में मदर इंडिया में बुजुर्ग महिला बनीं। उनकी बेहतरीन फिल्में आवारा, श्री420, रात और दिन, बरसात हैं। उन्हें पदम श्री मिला। 1980 में राज्यसभा सांसद बनीं। राष्ट्रीय पुरस्कारों में सालाना राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म को नरगिस दत्त पुरस्कार मिलता है। 3 मई 1981 को कैंसर से निधन हुआ।
