फिल्म 'रणछोड़' में पहली बार साथ दिखेंगे नसीरुद्दीन शाह और अध्ययन सुमन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अध्ययन सुमन जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म 'रणछोड़' का टीजर जारी हुआ। 'रणछोड़' का निर्माण बुकेलिया एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और मैजेस्टिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अध्ययन सुमन और शेरनवाज़ जिजिना दिखेंगे। बलराज ईरानी और अभिषेक बुकेलिया फिल्म के निर्मिता हैं और फिल्म का निर्देशन और फिल्म के लेखक राहुल एस. कर्जनी हैं।
