नसीरुद्दीन शाह 70 साल के हुए, खुद से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से की थी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
20 जुलाई 1950 को बाराबंकी में जन्मे एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज 70 साल के हुए। उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के चलते 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है। नसीरुद्दीन ने 20 साल की उम्र में खुद से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की। मनारा एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। नसीरुद्दीन ने दूसरी शादी रत्ना पाठक से की। हीबा, मनारा से जबकि इमाद और विवान, रत्ना से पैदा हुए।
