ईद मनाने परिवार संग मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुँचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, किया गया क्वारंटाइन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद मनाने के लिए अपनी मां, भाई और भाभी संग मुंबई से अपने पुस्तैनी घर मुजफ्फरनगर पहुँच गए हैं। इसके लिए उन्होंने पास बनवाया था। रास्ते में कई जगह उन्हें रोका गया, परिवार सहित उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई। मुजफ्फरनगर पहुँचने के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'धूमकेतू' 22 मई को Zee5 पर रिलीज होगी।
