'हीरोपंती 2' की स्टारकास्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हुए शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती 2' की स्टारकास्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी शामिल हो गए हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के लीड रोल वाली इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटते ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नवाजुद्दीन बाकी एक्टर्स के साथ फिल्म की शूटिंग ज्वॉइन करेंगे। नवाज और टाइगर इससे पहले फिल्म 'मुन्ना माइकल' में साथ दिख चुके हैं।
