नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरनेचुरल फिल्म 'अद्भुत' का टीजर रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'अद्भुत' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला टीजर जारी हुआ। नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर कर फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म 'अद्भुत' की यात्रा शुरू होती है। निर्देशक सब्बीर के साथ इस तरह के चरित्र की खोज करना एक रोमांचकारी प्रक्रिया होगी।" नवाजुद्दीन के अलावा इस फिल्म में डायना पेंटी, रोहन मेहरा और श्रेया धनवंतरी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
