कंगना के प्रोडक्शन की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में इरफान की जगह नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखेंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया था। पिछले साल 29 अप्रैल को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से प्रशंसकों और उनके परिवार के लोगों का बड़ा सदमा लगा था। इरफान निर्देशक साई कबीर की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में मुख्य भूमिका में दिखने वाले थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में इरफान को दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी रिप्लेस करेंगे।