नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया अब नहीं लेंगी तलाक, पति के केयरिंग नेचर ने बदला इरादा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: the news
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हर समय वह अपने स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी के कारण चर्चा के केंद्र में बने रहते हैं। फिल्मों के अलावा इस अभिनेता की निजी जिंदगी में पिछले एक साल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने पिछले साल उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक का नोटिस भेजा था। अब खबर आ रही है कि आलिया नवाजुद्दीन से तलाक नहीं लेंगी।