नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी नयनतारा और विग्नेश की शादी की वीडियो, तारीख अभी कंफर्म नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन की शादी की वीडियो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालिया नेटफ्लिक्स ने दोनों के प्री-वेडिंग फोटोशूट को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून 2022 को चेन्नई के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में सीक्रेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी में फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स, शाहरुख खान, ए.आर. रहमान, सूर्या और रजनीकांत समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
