नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा नयनतारा को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी शख्सियत से पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। अभी उनके खाते में कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। लगता है जैसे कि एक्टिंग के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी कुछ करने की ठान ली है। हाल में उन्होंने अपना प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च किया था। अब उन्होंने अपना खुद का एक स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' लॉन्च किया है।