आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्स, एनसीबी के जांच अधिकारी का खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
एनसीबी ने कोर्ट में कबूला कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास से ड्रग्स नहीं मिला। न ही कोई ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे ये साबित हो सके कि आर्यन क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने गए थे। इसके बावजूद एनसीबी अधिकारियों ने आर्यन की तीन की कस्टडी की मांग की, जिस पर कोर्ट ने हामी भर दी। अब उन्हें सात अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा।
