x

NCB ने ऑटो ड्राइवर, रेस्तरां मालिक समेत और 6 को किया गिरफ्तार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के सिलसिले में एनसीबी, मुंबई जोन ऑटो ड्राइवर, रेस्तरां मालिक समेत छह और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी. एनसीबी के सहायक निदेशक के.पी.एस मल्होत्रा ने कहा, "गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नाडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के रूप में हुई."