ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के उपयोग को लेकर चल रही जांच के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले NCB ने सुबह उनके घर छापा मारा था, जिसमे टीम को मौके से गांजा मिला था। बाद में भारती और हर्ष को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।