ड्रग मामले में एनसीबी ने टॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता कुमारी को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी करके एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। अभिनेत्री की पहचान श्वेता कुमारी के तौर पर हुई। ये पुष्टि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की। सोमवार को श्वेता से दिन भर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। श्वेता से ये पूछताछ 400 ग्राम एमडी के मामले में की जा रहा थी।
