NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके भाई एगिसिलाओस को एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी वह दो बार ड्रग्स मामले में NCB के हत्थे चढ़ चुके हैं यानी अब तीसरी बार उन्हें इस मामले में पकड़ा गया है। एगिसिलाओस के पास से ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। मुंबई NCB और गोवा NCB के जॉइंट ऑपेरशन ने एगिसिलाओस को गिरफ्तार किया।