अनन्या से दो घंटे से अधिक हुई पूछताछ, एनसीबी ने आज फिर बुलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी की ओर से समन मिला और गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जहां एनसीबी के दफ्तर में उनसे करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ हुई। अनन्या, आर्यन खान की दोस्त हैं। उनसे ड्रग्स केस के संबंध में सवाल हुए होंगे। पूछताछ के दौरान एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या से आज 11 बजे फिर से पूछताछ होगी।
