दीपिका के खिलाफ एनसीबी को नहीं मिला कोई सबूत, सारा और श्रद्धा पर भी आरोप तय नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजूपत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी को दीपिका पादुकोण के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। साथ ही सारा अली खान और श्रद्धा कपूर पर भी कोई आरोप साबित नहीं हुआ। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने सारा और श्रद्धा का नाम पूछताछ के दौरान लिया था। जबकि दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी की पूछताछ के दौरान दीपिका का नाम प्रकाश में आया था।
