एनसीबी को नहीं मिला आर्यन खान के अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश से जुड़ने का कोई सबूत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
एनसीबी की एसआईटी ने जांच में पाया कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश में शामिल नहीं है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि आर्यन अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा थे। अधिकारियों ने ज्यादा न बोलते हुए केवल इतना कहा कि गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर की गई छापेमारी में कुछ अनियमितताएं थीं। मामले की जांच अभी भी एसआईटी कर रही है।
