जया साहा से पूछताछ; एनसीबी भेज सकती है सारा, रकुल और सिमोन को समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा से एनसीबी ने पूछताछ की। जया पर रिया को सुशांत को देने के लिए सीबीडी ऑयल सप्लाई करने का आरोप है। हालांकि जया इस बात को नकार रही हैं। एनसीबी इस पूछताछ के बाद इसी हफ्ते अभिनेत्री सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर और सिमोन खंबाटा को समन जारी कर सकता है। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने इन अभिनेत्रियों के नाम लिए थे।
