रिया के घर पहुंची एनसीबी, शोविक और सैमुअल के घर की तलाशी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
एनसीबी) की टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है।' एनसीबी की एक टीम के साथ ही मुंबई पुलिस सैमुअल मिरांडा के आवास पर पहुंची। एनसीबी द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत तलाशी की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के आवासों की तलाशी की जा रही है।
