विकास बहल की फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी नीना गुप्ता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस साल कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अभिनय करते दिखेंगे। हाल के दिनों में वह विकास बहल की फिल्म 'गुडबाय' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल में टीवी अभिनेता शिविन नारंग अमिताभ की इस फिल्म का हिस्सा बने हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अमिताभ की पत्नी की भूमिका में दिखने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।