नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी हुई पूरी, बोलीं- जीवन के 60 साल एक किताब में समेटना मुश्किल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
नीना गुप्ता एक मंझी हुई अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में देखा गया था। नीना गुप्ता अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। फिलहाल वह अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर सुर्खियों में हैं, जो वह पिछले एक साल से लिख रही थीं। अब आखिरकार नीना ने यह पूरी कर ली है। अगले महीने 14 जून को उनकी यह किताब लॉन्च होने वाली है, जिसका नाम उन्होंने 'सच कहूं तो' रखा है।