'गुडबाय' में नीना गुप्ता की एंट्री, अमिताभ और रश्मिका के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नीना गुप्ता 'गुडबाय' की टीम में शामिल हुईं। इसकी शूटिंग हालिया शुरू हुई। नीना फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। नीना फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। ये पहली बार है, जब वो उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। 'गुडबाय' को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। एकता के बैनर से नीना ने इससे पहले 'वीरे दी वेडिंग' में काम किया था।
