नीरजा भनोट के भाई का निधन, सोनम कपूर ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2016 में नीरजा भनोट की बायोपिक में काम किया था। अब खबर है कि नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण चंडीगढ़ में हुआ है, जिसके बाद सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर कर नीरजा के भाई अनीश के निधन पर दुख जताया है। सोनम कपूर ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
