x

आज 64 साल की हुईं नीतू कपूर, ऋषि कपूर के भाई के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: prameya news

गुजरे दौर की मशहूर अदाकारा, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर पत्नी और अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का आज 64वां जन्मदिन है। उनका बॉलीवुड डेब्यू रिक्शावाला फिल्म से हुआ। जिसमें उनके ऑपोजिट रणधीर कपूर थे। उन्होंने 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी', 'खेल-खेल में', 'कभी कभी', 'धरम-वीर', 'दीवार', 'जब तक है जान ', 'दूसरा आदमी', 'अमर अकबर और एंथनी', 'अनजाने में', 'धन दौलत', 'बेशरम', 'दो दूनी चार' जैसी फिल्में की।