निगेटिव आया नीतू कपूर का दूसरा COVID-19 टेस्ट, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस नीतू कपूर का COVID-19 का दूसरा टेस्ट नेगेटिव आया है। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। रिद्धिमा ने नीतू के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, 'आप सभी की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया, मेरी मां का कोविड टेस्ट आज नेगेटिव आया है’। बता दें फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान नीतू कोरोना पॉजिटिव हो गईं थीं।