नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। पिछले कुछ समय से नेहा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। नेहा ने जुलाई में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब इस कपल के घर खुशियों की सौगात आ गई है। जानकारी सामने आ रही है कि नेहा और अंगद दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है।