नील नितिन मुकेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अपने चरम पर है। हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में अत्याधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। आम व्यक्ति से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस वायरस से आए दिन संक्रमित हो रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता नील नितिन मुकेश को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।