नेटफ्लिक्स ने खरीदे फिल्म 'आरआरआर' के हिंदी के ओटीटी प्रसारण अधिकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
नेटफ्लिक्स ने निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद हिंदी में प्रसारित करने के अधिकार बड़ी रकम देकर खरीदे। पहले खबर थी कि निर्माता जयंतीलाल गडा ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट प्रसारण अधिकार करीब 300 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फिल्म दो तेलुगू आदिवासी नेताओं अल्लूरी सीताराम राजू यानी राम चरण और कोमारम भीम यानी जूनियर एनटीआर की कहानी पर आधारित है।
