नेटफ्लिक्स पर मुकदमा, शेयरों का गिरना लगातार जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo news
अमेरिकी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या लगातार घटने और कंपनी के शेयर भाव गिरने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में दायर इस मुकदमे में कंपनी के तीन प्रमुख अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया और उनसे उन निवेशकों के लिए हर्जाने की मांग की गई है जिन्होंने तकरीबन साल 2021 की आखिरी तिमाही और साल 2022 की पहली तिमाही के बीच कंपनी के शेयरों के सौदे किए।
