'द कश्मीर फाइल्स' का नया मोशन पोस्टर जारी, 26 जनवरी 2022 को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' का नया मोशन पोस्टर सामने आया। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित-निर्देशित फिल्म में दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर भी हैं। फिल्म जी स्टूडियोज और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित है। 26 जनवरी 2022 को फिल्म आएगी। पोस्टर में मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की झलक देखने को मिल रही है।
