'शमशेरा' का नया पोस्टर जारी, खाकी वर्दी में खूंखार अवतार में दिखे संजय दत्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म 'शमशेरा' से संजय दत्त के किरदार दरोगा शुद्ध सिंह का पोस्टर जारी किया है। संजय दत्त ने भी इंस्टाग्राम पर लुक शेयर किया है। हालिया जारी हुए टीजर में उनका निर्दयी अंदाज दिखा था। ट्रेलर 24 जून को आएगा। 22 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी हैं। निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।
