x

महाशिवरात्रि पर 'राधे श्याम' का नया पोस्टर रिलीज, देखिए प्रभास और पूजा का रोमांटिक अंदाज

Shortpedia

Content Team
Image Credit: instagram

फिल्म 'राधे श्याम' बाहुबली उर्फ प्रभास की बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म का नया पोस्टर खुद प्रभास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। महाशिवरात्रि के खास अवसर पर शिव-पार्वती की महाकाव्य प्रेम कहानी के सम्मान में यह पोस्टर पेश किया गया है। इसमें प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैंलेटाइन डे पर 'राधे श्याम' के टीजर के साथ फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई गई थी.